देहरादून, अक्टूबर 25 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। गौरव सेनानी संगठन कुमाऊं रेजिमेंट,नागा और कुमाऊं स्काउट्स देहरादून संभाग ने कुमाऊं रेजिमेंट का 214 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया।पर्वतीय कल्याण समिति स्मितनगर सभागार में रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम संगठन के संरक्षक कप्तान मथुरा दत्त चौबे ने दीप प्रज्ज्वलित कर स्थापना दिवस का शुभारंभ किया। सभी गौरव सेनानियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। सचिव कप्तान गोविंद सिंह रावल ने रेजिमेंट के इतिहास पर प्रकाश डाला।उन्होंने बताया कि कुमाऊं रेजिमेंट का इतिहास गौरवशाली रहा है।अध्यक्ष सूबेदार मेजर बिक्रम सिंह भंडारी ने वरिष्ठ सेनानियों और वीर नारियों को सम्मानित किया। इस दौरान तम्बोला खेल ,छोटा खाना और बड़ा खाना ,महिलाओं की म्यूजिकल चेयर रेस का आयोजन...