Dehradun News: कुनवा गांव से विकासनगर जा रही यूटिलिटी वाल्मीकि मंदिर के पास दुर्घटनाग्रस्त
देहरादून, अगस्त 18 -- Dehradun News: चकराता। तहसील चकराता के कुनवा गांव से विकासनगर की ओर जा रही एक यूटिलिटी वाहन चकराता के सप्लाई स्थित वाल्मीकि मंदिर के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे के समय वाहन में नौ लोग सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस एसडीआरएफ मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चकराता पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार, हादसे में पांच लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, अन्य घायलों का उपचार करने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। हादसे के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.