देहरादून, अगस्त 19 -- Dehradun News: नगर निगम की ओर से 19 अगस्त को एबीसी सेंटर के सदस्यों के सहयोग से आर्य कन्या इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों को कुत्तों के व्यवहार, कुत्तों के काटने से बचाव और रेबीज जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना था। कार्यशाला में विद्यार्थियों को कुत्तों के विभिन्न प्रकारों के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि पालतू, आवारा और अलग-अलग नस्लों के कुत्तों के व्यवहार में अंतर हो सकता है। बच्चों को सलाह दी गई कि किसी भी कुत्ते के पास जाते समय सावधानी बरतें। विद्यार्थियों को रेबीज के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि यह गंभीर वायरल बीमारी है, जो संक्रमित पशु की लार के संपर्क में आने, मुख्य रूप से काटने या खरोंचने से फैल सकती है। मनुष्यों...