Dehradun News: कुंवर प्रसून स्मृति सम्मान से सम्मानित होंगे पत्रकार जगमोहन रौतेला
देहरादून, जुलाई 8 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। स्वर्गीय कुंवर प्रसून की 20 वीं पुण्यतिथि पर 15 जुलाई को दून पुस्तकालय एवं शोध संस्थान में विशेष स्मृति समारोह आयोजित होगा। कुंवर प्रसून स्मृति मंच द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 'कुंवर प्रसून स्मृति पर्यावरण एवं जनपक्षधर पत्रकारिता सम्मान' की शुरुआत की जाएगी। प्रथम सम्मान वरिष्ठ पत्रकार जगमोहन रौतेला को पर्यावरण संरक्षण, जनसरोकारों और सामाजिक मुद्दों पर उनकी दीर्घकालीन जनपक्षधर पत्रकारिता के लिए प्रदान किया जाएगा।सम्मान के रुप में उन्हें 11 हजार रुपये, प्रशस्ति-पत्र और अंगवस्त्र दिए जाएंगे। समारोह में शीशपाल गुसाईं की पुस्तक 'कलम का गांधी: कुंवर प्रसून और जन सरोकार' का भी लोकार्पण होगा। स्व.कुंवर प्रसून के पुत्र और कुंवर प्रसून स्मृति मंच के संयोजक प्रो.अनुपम भंडारी ने बताया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.