Dehradun News: कुंभ मेले में नशा और मांस बिक्री पर लगे रोक
देहरादून, अक्टूबर 22 -- Dehradun News: हरिद्वार। श्री अखंड परशुराम अखाड़ा ने साधु संतों के साथ सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर कुंभ के दौरान, मांस, मदिरा पर रोक की मांग उठाई। अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि अगर प्रतिबंद नहीं होता है तो आंदोलन तेज़ होगा। करोड़ो श्रद्धालुओं की आस्था का सवाल है। युवा नशे की ओर बढ़ रहा है रोक लगनी जरूरी है। जब गुटका मसाला पर रोक हो सकती है तो अवैध नशा, मांस मदिरा, बिक्री पर क्यों नहीं लग सकता। इस अवसर पर पंडित पवन कृष्ण शास्त्री, ऋषि शर्मा, कोतवाल स्वामी कमल मुनि, महंत शुक्रगिरि, स्वामी कपिलानंद ब्रह्मचारी, स्वामी राधा माधव दास आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.