Dehradun News: कीर्तिनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में पेट्रोल पंप कर्मचारी की मौत
देहरादून, जुलाई 6 -- Dehradun News: कीर्तिनगर। विकासखंड कीर्तिनगर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत बागवान स्थित एक पेट्रोल पंप पर कार्यरत युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक बागवान स्थित पेट्रोल पंप पर नौकरी करता था। देर रात की घटना में वह पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरों में पहले पंप से बाहर जाता हुआ दिखाई दिया। कुछ देर बाद वह दोबारा पेट्रोल पंप की ओर लौटा, लेकिन लौटने के बाद उसे अचानक खून की उल्टियां होने लगीं। हालत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कीर्तिनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। कीर्तिनगर कोतवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.