देहरादून, जुलाई 7 -- Dehradun News: कीर्तिनगर। विकासखंड कीर्तिनगर के बागवान में सोमवार को कांग्रेस के परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में पार्टी नेताओं ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार हमला बोला। सम्मेलन में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा, खनन, विकास कार्यों और धार्मिक आस्था से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए नेताओं ने सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: उक्रांद प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं पर खरा उतरेगाभ्रष्टाचार और बेरोजगारी पर सवाल चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता से किए गए अधिकांश वादों को पूरा नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार लगातार बढ़े हैं, जबकि सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है। उन्होंने अंकिता भंडारी ...