देहरादून, अक्टूबर 27 -- Dehradun News: देहरादून। खानपुर विधायक उमेश कुमार की ओर से किसानों के मुद्दे पर इस्तीफे की पेशकश पर कांग्रेस ने तीखा पलटवार किया है। कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा कि किसानों के हितों की चिंता अच्छी है, लेकिन राजनीति करने से पहले तथ्यों की परख जरूरी है। उन्होंने कहा कि केंद्र के तीन काले कानूनों के खिलाफ ऐतिहासिक किसान आंदोलन में कांग्रेस ने डटकर संघर्ष किया था। दसौनी ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पर सवाल उठाने से पहले विधायक को किसानों के हित में किए गए अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड सार्वजनिक करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक अपने कार्यकाल में जनहित के बजाय सिर्फ व्यक्तिगत विवादों में उलझे रहे। कांग्रेस नेताओं ने हमेशा सड़क से सदन तक किसानों की आवाज उठाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...