देहरादून, सितम्बर 15 -- Dehradun News: रुड़की। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टोडा) ने मंगलवार को तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने ऊर्जा निगम कार्यालय से तहसील तक पैदल मार्च निकाला और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद आठ सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन एएसडीएम को सौंपते हुए समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की। संगठन ने विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के आरोप लगाए। साथ ही संबंधित विभागों के सक्षम अधिकारियों और किसान यूनियन की बैठक ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कराने की मांग की। राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन टोडा ने कहा कि किसान और आम आदमी लंबे समय से विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली से परेशान हैं। चकबंदी विभाग पर छोटे किसानों को परेशान करने और मनमाने तरीके ...