देहरादून, जुलाई 31 -- Dehradun News: नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने किराये पर ली स्कॉर्पियो कार को धोखाधड़ी से गिरवी रखने में तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। मूल रूप से कानपुर, यूपी निवासी दिव्यांशु त्रिपाठी हाल में अजबपुर कलां में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि स्कॉर्पियो बीते 17 जनवरी को सहारनपुर निवासी विकास कुमार को 90 हजार रुपये प्रतिमाह किराये पर दी थी। शुरुआत में समय पर किराया मिला। तीन जुलाई से विकास ने किराया देना बंद कर दिया। उसने गाड़ी के बारे में सही जानकारी देनी भी बंद कर दी। यह भी पढ़ें- Roorki News: मारपीट कर गाड़ी में तोड़फोड़, चार युवकों पर केस दिव्यांशु ने गाड़ी में लगे जीपीएस को ट्रैक किया। लोकेशन विलासपुर गांव में मिली। पीड़ित वहां पहुंचा तो गाड़ी नीटू न...