देहरादून, जुलाई 5 -- Dehradun News: आईएसबीटी क्षेत्र स्थित एक टैक्सी सर्विस से एक दिन के लिए किराये पर महिंद्रा थार ले जाने वाला एक युवक गाड़ी समेत फरार हो गया। आरोपी ने अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लिया है और गाड़ी का जीपीएस सिस्टम भी बंद कर दिया है। टैक्सी संचालक की शिकायत पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सी-13 टर्नर रोड निवासी मोहम्मद वली ने पटेलनगर कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि उसकी बाब टैक्सी सर्विस के नाम से दुकान है। 29 जून को हरियाणा के यमुनानगर, कुलदीप नगर निवासी प्रतीक श्रीवास्तव ने उनकी थार गाड़ी एक दिन के लिए किराये पर ली थी। तय समय पूरा होने के बाद भी जब प्रतीक ने गाड़ी वापस नहीं की तो मोहम्मद वली ने उसके फोन पर कॉल किया। आरोपी का मोबाइल फोन लगातार बंद आ रहा है। गाड़ी की लोकेशन ट्र...