देहरादून, अक्टूबर 23 -- Dehradun News: मसूरी। संवाददाता सातवीं स्वर्गीय सुनील रावत स्मृति में आयोजित तीन दिवसीय डे नाइट फुटबाल प्रतियोगिता में किक्स अकादमी ने संबोटा स्कूल को पेनाल्टी शूटआउट में पराजित किया।सातवीं स्वर्गीय सुनील रावत स्मृति में आयोजित तीन दिवसीय डे नाइट फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा ने किया। प्रतियोगिता तीन वर्गों अंडर 16, 40 प्लस व ओपन वर्ग में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में उत्तराखंड, चंडीगढ़, दिल्ली सहित कई राज्यों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। फुटबाल प्रतियोगिता का पहला मुकाबला जूनियर वर्ग का किक्स अकादमी बनाम मैनचेस्टर सिटी के बीच खेला गया। इसमें किक्स अकादमी ने मैनचेस्टर सिटी को 2-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। दूसरा मुकाबला किक्स अकादमी बनाम संबोटा स्कूल के बीच खेला गया जिसमे...