Dehradun News: कारगी कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन एक सप्ताह में होगा साफ
देहरादून, अक्टूबर 2 -- Dehradun News: देहरादून। कारगी कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन पर डंप कूड़ा एक सप्ताह के भीतर हटवा दिया जाएगा। नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय ने स्वास्थ्य अनुभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कूड़े का बेकलॉग दूर करने के लिए विशेष अभियान चलाएं। उन्होंने पूर्व में कार्य कर रही राशा इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। निगम नुकसान की भरपाई कंपनी की बकाया राशि से करने की तैयारी कर रहा है। इसके साथ ही स्मार्ट सिटी पीआईयू सेल की जवाबदेही तय करते हुए संबंधित अधिकारियों से लिखित रूप से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.