देहरादून, अगस्त 6 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा का जायजा लेने के लिये राजपुर रोड विधायक काबिना मंत्री खजानदास ने गुरुवार को मन्नुगंज, रिस्पना, मोहिनी रोड और अन्य नदी नालों के किनारे बसे विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर लोगों का हाल चाल जाना। उन्होंने स्थानीय लोगो से बातचीत कर जलस्तर बढने की स्थिति में सतर्कता बरतने की सलाह दी तथा किसी भी आपातकाल स्थिति से निपटने के लिये आपातकाल परिचालन केंद्रो से सम्पर्क में रहने की अपील की।खजानदास ने मानसून काल के दौरान प्रशासन को हमेशा अलर्ट मोड़ मे रहने तथा किसी भी आपातकाल स्थिति से निपटने के लिये हमेशा तैयार रहने के निर्देश दिये। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: भारी बारिश से बीन नदी में उफान उन्होंने जनमानस से कहा कि वे किसी प्रक...