देहरादून, अगस्त 11 -- Dehradun News: हरिद्वार। जगजीतपुर मुख्य मार्ग पर सोमवार देर रात को कांवड़ यात्रा के बीच एक हाथी जंगल से निकल कर मार्ग पर आ गया। सड़क पर हाथी को देख कांवड़ियों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। हाथी को देखकर मौके पर कांवड़ियों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि कुछ देर मुख्य मार्ग पर टहलने के बाद हाथी जगजीतपुर की आंतरिक गलियों में जा पहुंचा। इस दौरान पुलिस और वन विभाग की टीम मुस्तैद दिखी। हाथी के सड़क पर विचरण का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार इस वीडियो की पुष्टी नहीं करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...