देहरादून, जुलाई 2 -- Dehradun News: रुड़की। आगामी कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बैठक में सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में एसपीओज की समीक्षा करने, कॉर्डन और डाइवर्जन बिंदुओं (जैसे नगला इमरती, नहर पुल) पर बैकअप टीमें तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, कांवड़ मार्गों के होटल-ढाबों पर कर्मियों का सत्यापन रजिस्टर अनिवार्य करने, क्षतिग्रस्त डिवाइडर व गड्ढों की मरम्मत कराने और अतिक्रमण हटाने को कहा गया है। आपात स्थिति से निपटने के लिए खानपुर क्षेत्र में एंबुलेंस तैनात करने तथा यातायात सुचारू रखने हेतु अतिरिक्त स्लाइडिंग बैरियर्स और साइन फ्लैक्सी लगाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...