देहरादून, अगस्त 1 -- Dehradun News: रुड़की। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ ने शनिवार को कांवड़ पटरी मार्ग पर स्थापित मोबाइल टॉयलेटों का निरीक्षण किया। उन्होंने टॉयलेट में पेयजल, साफ-सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यह भी जांचा कि टॉयलेट में पर्याप्त पानी उपलब्ध है या नहीं तथा कहीं गंदगी तो नहीं है। निरीक्षण में सभी मोबाइल टॉयलेट संतोषजनक स्थिति में मिले। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कांवड़ मेले के दौरान साफ-सफाई और सुविधाओं को लगातार बनाए रखने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: त्रिलोचन महादेव मंदिर का अफसरों ने लिया जायजा यह भी पढ़ें- Saharanpur News: कांवड़ मार्ग पर नगर निगम की चाक-चौबंद व्यवस्था, क्यूआरटी टीमें तैनात

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...