देहरादून, जुलाई 31 -- Dehradun News: रुड़की। कांवड़ मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर रुड़की के गणेशपुर गंगनहर पुल स्थित कांवड़ पटरी पर विशेष सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पटरी पर लगी अस्थायी दुकानों, रेहड़ी-फड़ एवं अन्य व्यापारियों के लाइसेंस, पहचान पत्र तथा रेट लिस्ट की गहन जांच की गई। इस अभियान का नेतृत्व कर रहे एसएसआई प्रमोद कुमार ने बताया कि यह अभियान हरिद्वार पुलिस के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांवड़ पटरी पर संचालित सभी दुकानदारों के लाइसेंस, पहचान संबंधी दस्तावेज एवं रेट लिस्ट की नियमित जांच की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को निर्धारित मूल्य पर सामान उपलब्ध हो सके और किसी प्रकार की अव्यवस्था या शिकायत की स्थ...