Dehradun News: कांग्रेस ने वोट चोरी के विरोध में किया प्रदर्शन
देहरादून, अक्टूबर 9 -- Dehradun News: देहरादून,वरिष्ठ संवाददाता। कांग्रेस ने कथित वोट चोरी और एसआईआर में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव विरेंद्र पोखरियाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 'वोट बचाओ - देश बचाओ' अभियान के तहत मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। विरेंद्र पोखरियाल ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर वोट चोरी कराई गई है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच और सीईइसी के इस्तीफे की मांग की। पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि दिल्ली से लेकर देहरादून पूरे देश की जनता सड़कों पर है। लोकतंत्र में इस तरह की धांधली बर्दाश्त नहीं होगी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सीईसी की बर्खास्तगी की मांग पर कचहरी चौक पर इंडिया गठबंधन का प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.