देहरादून, सितम्बर 3 -- Dehradun News: देहरादून,वरिष्ठ संवाददाता। कांग्रेस ने वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाली निगम की गाड़ियां नियमित रूप से नहीं पहुंचने और स्ट्रीट लाइट खराब होने पर रोष जताया। उन्होंने नगर आयुक्त से समस्या के निस्तारण की मांग उठाई।

कुड़ा उठाने में समस्या गुरुवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त से मुलाकात की और शहर की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। राजकुमार ने कहा कि वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाली निगम की गाड़ियां नियमित रूप से नहीं पहुंच रही हैं, जिसके कारण घरों में कूड़ा जमा हो रहा है। बारिश के मौसम में डेंगू एवं अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। शहर के कई वार्डों में स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। कई स्थानों पर लाइट खराब होने की शिकाय...