देहरादून, अक्टूबर 14 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कार्यकारिणी चुनाव में देरी, शहर की बदहाल सड़कों, लंबित विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं की अनदेखी के विरोध में नगर निगम में प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने शहीद मेजर विभूति ढोंढियाल के नाम पर प्रस्तावित द्वार का निर्माण नहीं होने पर स0वाल उठाए। उन्होंने मांगों से संबंधित ज्ञापन नगर निगम आयुक्त को सौंपा। बुधवार को प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्ता ने नगर निगम पहुंचकर प्रदर्शन किया। उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि शहीद मेजर विभूति ढोंढियाल के नाम पर प्रस्तावित द्वार का निर्माण नहीं हो सका है। महानगर में सड़कों की मरम्मत, गड्ढों को भरने में लापरवाही बरती जा रही है। लंबित विकास कार्यों के कारण ...