देहरादून, अगस्त 25 -- Dehradun News: देहरादून। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा और पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर नगर निगम क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शहर में सफाई, स्वास्थ्य, खेल मैदान, सड़क, स्ट्रीट लाइट, वेंडिंग जोन और आवारा पशुओं जैसी समस्याओं से आम जनता परेशान है, लेकिन नगर निगम स्तर पर इनका अपेक्षित समाधान नहीं हो पा रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि पवेलियन ग्राउंड और रेंजर्स ग्राउंड की बदहाल स्थिति के कारण युवाओं को परेशानी हो रही है। इन मैदानों में बड़ी संख्या में युवा खेल गतिविधियों के साथ सेना, पुलिस और पैरामिलिट्री भर्ती की तैयारी करते हैं। उन्होंने रेंजर्स ग्राउंड को दोबारा खेल गतिविधियों के ...