देहरादून, अक्टूबर 28 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। कांग्रेस की ओर से करवा चौथ के अवसर पर कैंट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित मेहंदी कैंप में महिलाओं ने काफी संख्या में मेहंदी लगवाई।बुधवार को उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता अभिनव थापर द्वारा गोविंदगढ़, विजय पार्क सहित विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के लिए मेहंदी कैंपों का आयोजन किया गया।कैंपों में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपने हाथों पर मेहंदी लगवाकर करवा चौथ के पर्व की खुशियां साझा कीं। अभिनव थापर ने महिलाओं को करवा चौथ की शुभकामनाएं दी। अभिनव थापर ने कहा कि करवा चौथ भारतीय संस्कृति, परंपराओं और पारिवारिक मूल्यों से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पर्व है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: करवा चौथ पर महिलाओं को बा...