देहरादून, अगस्त 12 -- Dehradun News: बीरोंखाल। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार की तीलू रौतेली स्मारक से लेकर बीरोंखाल बाजार तक रैली निकाल कर भाजपा सरकार का पुतला फूंक कर मुख्यमंत्री, लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज के खिलाफ नारेबाजी की। बीरोंखाल बाजार में हुई सभा में बोलते हुए बिक्रम भैया ने कहा कि बीजेपी के राज़ में मंहगाई, बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है लेकिन मुख्यमंत्री के कानों में जूं तक नहीं घुम रहीं हैं। वहीं उन्होंने चौबट्टाखाल विधायक लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज के विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की हालत बद से बद्तर हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो रखे हैं परन्तु सतपाल महाराज अपने विधानसभा को नहीं देख रहे। यह भी पढ़ें- Almora News: हवालबाग के खूंट में कांग्रेसियों ने की नारेबाजी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...