देहरादून, अगस्त 16 -- Dehradun News: कलियर। उर्स मेला सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए शनिवार को सघन सत्यापन और अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। मेला पुलिस की टीम ने स्थानीय पुलिस, पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स के साथ विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की। पुलिस टीम ने पीपल चौक, फव्वारा चौक, टंकी चौक, नवाब बाजार, सोहलपुर रोड और दरगाह मुख्य मार्ग समेत अन्य स्थानों पर अतिक्रमण हटाया। सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाकर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की। मौके पर संदिग्ध लोगों का सत्यापन किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर दरगाह क्षेत्र के आसपास स्थित होटलों में भी पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाया और वहां ठहरे संदिग्ध व्...