देहरादून, अक्टूबर 15 -- Dehradun News: कलियर। कलियर स्थित एक गेस्ट हाउस में गुरुवार को मुजफ्फरनगर निवासी 32 वर्षीय यूट्यूबर आतिफ का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: सोसाइटी में विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...