देहरादून, नवम्बर 10 -- Dehradun News: देहरादून। राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान कर्मचारी संघ एवं पेंशनभोगियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारी जय प्रकाश रावत के निधन पर शोकसभा की और गहरा दुख व्यक्त किया। संघ के अध्यक्ष जेसी कुकरेती की अध्यक्षता में बैठक हुई। संस्थान प्रबंधन के खिलाफ तीखा आक्रोश जताया गया। आरोप लगाया कि जय प्रकाश के इलाज एवं दवाओं के समय पर धन उपलब्ध नहीं कराया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस लापरवाही के विरोध में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन भेजकर निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और चिकित्सा सुविधाओं की तत्काल बहाली की मांग की जाएगी। संघ ने मांग पूरी न होने पर उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की चेतावनी भी दी है। इस दौरान हरीश पंवार, त्रिनाथ साईन और योगेश ...