देहरादून, अक्टूबर 19 -- Dehradun News: देहरादून। नगर निगम में सोमवार को जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियों के तहत कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। फील्ड प्रशिक्षकों ने कर्मचारियों को जनगणना की प्रक्रिया और कार्यप्रणाली की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना में इस्तेमाल होने वाले मोबाइल एप के संचालन और उसमें विवरण दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही सही जानकारी जुटाने और उसे एप में दर्ज करने के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इस अवसर पर जनगणना के चार्ज अधिकारी व सहायक नगर आयुक्त राजेश नैथानी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...