Dehradun News: करवा चौथ को लेकर तीर्थनगरी ऋषिकेश के बाजारों में भीड़
देहरादून, अक्टूबर 28 -- Dehradun News: ऋषिकेश। अखंड सौभाग्य के महापर्व करवा चौथ को लेकर तीर्थनगरी ऋषिकेश के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। पर्व के मद्देनजर मुख्य बाजार, घाट रोड, मुनिकीरेती क्षेत्र के बाजारों में सुहागिनों की भारी भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए रखे जाने वाले इस व्रत की तैयारियों को लेकर कपड़ों, आभूषणों और श्रृंगार सामग्री की खरीदारी की। शहर में जगह-जगह मेहंदी कलाकारों के स्टॉल सजे रहे। दोपहर से ही इन स्टॉलों पर महिलाओं की लंबी कतारें लगी। इस बार बाजार में मारवाड़ी, अरेबिक, फ्लोरल वाली कस्टमाइज्ड मेहंदी की भारी मांग रही। यह भी पढ़ें- Rampur News: करवा चौथ को लेकर गुलजार हुए बाजार, सुहागिनों ने की जमकर खरीदारी यह भी पढ़ें- करवा चौथ पर कब निकलेगा चांद, कब करें पूजा? सरगी से व्रत खोलने तक जानें हर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.