देहरादून, नवम्बर 2 -- Dehradun News: दून में कमेटी के नाम पर लाखों रुपये की ठगी कर दंपति फरार हो गया। मामले में न्यायालय के दखल के बाद नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने रविवार को धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बद्रीपुर तिलवाड़ी निवासी 60 वर्षीय हरवंश लाल ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया था। उनका आरोप है कि हरिपुर नवादा, हाल निवासी वाणी विहार, जैन प्लॉट के रहने वाले जुल्फिकार अहमद और उसकी पत्नी नरगिस कमेटी चलाने का काम करते थे। जनवरी 2025 में दंपति ने हरवंश लाल को अपने झांसे में लिया और उनसे 10-10 हजार रुपये प्रतिमाह की दो कमेटियां डलवा लीं। यह भी पढ़ें- Dehradun News: बोट ब्रो कंपनी के झांसे में शिक्षा विभाग से रिटायर कर्मी ने 26 लाख गंवाए 20 महीने की इस कमेटी के पूरे होने पर पीड़ित को ...