देहरादून, सितम्बर 20 -- Dehradun News: हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में एक आरोपी बाइक सवार महली की सोने की चैन लुट कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, ऋतु निवासी गणपतिधाम फेज तीन कनखल की बाइक सवार ने डेढ़ तोला की सोने की चैन झपट ली। महिला बुड्ढी माता क्षेत्र से सामान लेकर बच्चे के साथ स्कूटी पर घर वापस लौट रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक पीछे से अज्ञात बाइक सवार ने आकर महिला की स्कूटी को लात मारी। इस दौरान महिला बच्चे के साथ सड़क पर गिर गई। महिला के गिरने के बाद बाइक सवार चैन झपट कर फरार हो गया। महिला और बच्चे के सिर में चोट लगी है। मौके पर लोगों की बड़ी भीड़ जमा हुई। कनखल में आईआईटी के बाहर हरिद्वार लक्सर मार्ग पर हुई घटना।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...