देहरादून, सितम्बर 2 -- Dehradun News: देहरादून। स्वच्छ वायु दिवस सप्ताह के द्वितीय दिवस पर नगर निगम देहरादून की ओर से वायु प्रदूषण नियंत्रण को लेकर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वेस्ट वॉरियर्स एनजीओ ने कठपुतली शो के माध्यम से लोगों को प्रदूषण के कारणों, दुष्प्रभावों और बचाव के उपायों की जानकारी दी। कार्यक्रम में खुले में कूड़ा जलाने से बचने, कचरे का उचित निस्तारण व स्रोत पर कचरा पृथक्करण करने और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फैलाने का संदेश दिया गया। लोगों से स्वच्छ व पर्यावरण अनुकूल गतिविधियां अपनाने की अपील की गई। कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छ दून स्वस्थ दून का संदेश देते हुए बताया गया कि वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता जरूरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...