देहरादून, अक्टूबर 28 -- Dehradun News: दून के एक कारोबारी को ओडिशा से क्रैश बैरियर भेजने के नाम पर 22.44 लाख रुपये हड़प लिए गए। शिकायत पर डालनवाला कोतवाली पुलिस ने कंपनी से जुड़े दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोपाल सिंह खेतवाल डालनवाला स्थित खेतवाल प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हैं। उन्होंने ओडिशा के भुवनेश्वर, खुर्दा स्थित कोसमोपोलिस अपार्टमेंट निवासी अनीता चौधरी और सीमांचल चौधरी के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने उक्त आरोपियों की कंपनी से क्रैश बैरियर के मटेरियल की आपूर्ति के लिए संपर्क किया था। डील के तहत पीड़ित कारोबारी ने छह जून 2026 और 30 जून 2026 को चेक के माध्यम से कुल 22.44 लाख रुपये का एडवासंस भुगतान किया था। आरोप है कि भारी-भरकम एडवांस राशि लेने के बावजूद ...