देहरादून, अगस्त 9 -- Dehradun News: देहरादून। सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल में चल रहे 11वें सेलाकुई ऑल इंडिया अंडर-19 बॉयज इंटर-स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट में चौथे दिन तीन रोमांचक लीग मुकाबले खेले गए। द दून स्कूल, देहरादून ने कसीगा स्कूल को 1-0 से हराकर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। दून स्कूल की ओर से यस्वीर ने निर्णायक गोल किया। दूसरे मुकाबले में इंडियन पब्लिक स्कूल और जीआरडी वर्ल्ड स्कूल के बीच कड़ा संघर्ष हुआ। दोनों टीमों ने शानदार रक्षात्मक खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन निर्धारित समय तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा। यह भी पढ़ें- शेरवुड की फुटबॉल प्रतियोगिता में लॉरेंस और पाइनग्रोव विजयी दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला।दिन के तीसरे मुकाबले में आर्मी पब्लिक स्कूल, डगशाई ने द...