Dehradun News: ऑपरेशन प्रहार के तहत सहसपुर पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
देहरादून, अक्टूबर 24 -- Dehradun News: विकासनगर। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सहसपुर पुलिस ने लांघा रोड के पास से एक युवक को 7.22 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार शाम पुलिस टीम लांघा रोड के पास जांच कर रही थी। इस दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मिले एक युवक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 7.22 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपित को मौके से गिरफ्तार कर लिया।आरोपित की पहचान सुरजीत धीमान (30) पुत्र स्व. सुमेर चंद निवासी ग्राम छरबा, थाना सहसपुर, देहरादून के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.