देहरादून, अगस्त 24 -- Dehradun News: राजधानी देहरादून में देर रात हुड़दंग मचाने वालों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ दून पुलिस ने फिर सख्त रुख अपना लिया है। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देशों पर रविवार रात भी एसपी सिटी के नेतृत्व में जिले भर में ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक चलाया गया। इसके तहत शहर से लेकर देहात तक सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर अराजक तत्वों पर बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के दौरान पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में 21 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज किए गए। इसके अलावा काली फिल्म और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के आरोप में 34 अन्य वाहनों सहित कुल 55 वाहनों को सीज किया गया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: बढ़ते अपराधों के बीच रात में सड़कों पर उतरे अफसर, हॉस्टल और पीजी खंगाले प...