Dehradun News: ऑनलाइन प्रॉपर्टी का विज्ञापन देकर 19 लाख की ठगी में पिता-पुत्र पर केस
देहरादून, अगस्त 19 -- Dehradun News: ऑनलाइन प्रॉपर्टी साइट पर जमीन का विज्ञापन देकर एक व्यक्ति से 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। आरोपियों ने पूरी रकम बैंक खाते में ट्रांसफर करवाने के बाद जमीन की रजिस्ट्री करने से इनकार कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर राजपुर थाना पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि भवंतपुर, भंडार गांव निवासी 48 वर्षीय रोहित नौटियाल ने तहरीर दी। बताया कि उन्होंने 99 एकड़ डॉट कॉम पर उत्तरकाशी के मोरी स्थित जमीन का विज्ञापन देखा था। यह विज्ञापन मुनि की रेती, ऋषिकेश निवासी शुभम चौहान ने डाला था। फोन पर हुई बातचीत के बाद शुभम और उसके पिता राम सिंह चौहान ने रोहित के घर आकर खन्यासणी गांव स्थित 19.422 नाली जमीन के दस्तावेज दिखाए। दोनों पक्षों के बीच 19.01 लाख रुपये में सौदा तय हुआ और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.