देहरादून, अक्टूबर 5 -- Dehradun News: आईएसबीटी ऑटो यूनियन के प्रधान को सरेआम गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर पटेलनगर नरेश राठौर ने बताया कि नयागांव चंद्रबनी निवासी सूरज चौधरी आईएसबीटी ऑटो यूनियन में प्रधान हैं। सूरज का आरोप है कि तीन अक्तूबर की रात सवा बारह बजे वह आईएसबीटी बिजली दफ्तर के पास अपने किसी काम से मौजूद थे। इसी दौरान मेहूंवाला का रहने वाला खान नामक एक व्यक्ति वहां आ धमका। आरोप है कि खान ने आते ही सूरज को गालियां देनी शुरू कर दीं। यह भी पढ़ें- Almora News: जान से मारने की धमकी का आरोप जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि मैंने तेरे नाम की दो बीसा जमीन रख रखी है, तीन दिन बाद...