देहरादून, अक्टूबर 30 -- Dehradun News: पौड़ी। मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने जिला स्तरीय गंगा समिति की बैठक में एसटीपी और सीवेज संबंधी कार्यों की समीक्षा कर लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने पौड़ी, सतपुली, थलीसैंण, दुगड्डा और स्वर्गाश्रम क्षेत्र में चल रहे कार्यों की प्रगति जानी और विभागों को आपसी समन्वय से तेजी लाने को कहा। बैठक में 4 नवंबर को आयोजित होने वाले गंगा उत्सव की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। उत्सव में गंगा आरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम, गंगा रन, स्वच्छता अभियान, पौधरोपण और जागरूकता रैली सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सीडीओ ने विद्यालयों, महाविद्यालयों और गंगा प्रहरियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...