देहरादून, अगस्त 21 -- Dehradun News: दून में बढ़ते अपराध पर नियंत्रण और कानून व्यवस्था को संतुलित करने के लिए एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कड़े तेवर दिखाए हैं। शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना और चौकी प्रभारियों के साथ हुई बैठक में एसएसपी ने दो टूक कहा कि पुलिसिंग में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। बैठक में शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे बाहरी छात्रों की गतिविधियों पर नजर रखने और उनकी पृष्ठभूमि की जांच करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को शाम और रात की चेकिंग को मजबूत बनाने और भीड़भाड़ वाले व संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। अब बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की शत-प्रतिशत चेकिंग की जाएगी। सभी क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए ...