देहरादून, अक्टूबर 13 -- Dehradun News: देहरादून। एसआईआर के विरोध में और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। मंगलवार को रिंग रोड स्थित निर्वाचन आयोग के कार्यालय के बाहर प्रदेश अध्यक्ष उमा सिसोदिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी की। आम के युवा अध्यक्ष हिमांशु पुंडीर ने कहा कि पूरे देश से 13.37 करोड़ मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। इन्हीं लोगों ने वोट देकर सरकार बनाई है। कहा कि वर्तमान सरकार अपने फायदे के लिए इन लोगों के वोट काट कर फर्जी वोटर्स को जोड़ रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...