Dehradun News: एशियन पैरा गेम्स में दूसरी बार नरेश नयाल बने सहायक कोच
देहरादून, सितम्बर 26 -- Dehradun News: फोटो देहरादून। नैनीताल के मूल निवासी और दून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में कार्यरत नरेश सिंह नयाल को लगातार दूसरी बार भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम का सहायक कोच और गोलगाइड नियुक्त किया गया है। टीम 18 से 24 अक्तूबर तक जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन पैरा गेम्स-2026 में हिस्सा लेगी।इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल फेडरेशन (आईबीएफएफ) ने नरेश पर लगातार दूसरी बार भरोसा जताया है। वह पिछले 12 वर्षों से टीम से जुड़े हैं। गोलगाइड के रूप में उनके नाम सर्वाधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय गोल दर्ज होने की जानकारी दी गई है। नैनीताल के ओखलकांडा ब्लॉक के नाई चकडलाड़ गांव से निकले नरेश भारतीय वायुसेना में 15 वर्ष सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वह एनआईवीएच में फिजिकल एजुकेशन इंस्ट्रक्टर हैं। अब तक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.