देहरादून, सितम्बर 28 -- Dehradun News: मसूरी, संवाददाता। एमपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव को लेकर कॉलेज प्रशासन और चुनाव समिति ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।मंगलवार यानी आज सुबह 9 बजे से मतदान शुरू होगा।चुनाव अधिकारी डॉ. सुनील पवार ने बताया कि मंगलवार को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक मतदान होगा। दोपहर 3:00 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी। परिणाम घोषित होने के बाद उसी दिन नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया जाएगा। बिना पहचान पत्र किसी भी छात्र को कॉलेज परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा और न ही उसे मतदान करने की अनुमति होगी। फर्जी मतदान अथवा अवैध तरीके से वोट डालने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Champawat News: चम्पावत कैंपस में आज होगा मतदान चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्थ...