देहरादून, सितम्बर 24 -- Dehradun News: मसूरी। संवाददाता एमपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्रों के विभिन्न संगठनों ने ढोल-नगाड़े व नारेबाजी के बीच अपना नामांकन किया। इस दौरान कॉलेज प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। नामांकन स्थल पर प्रत्याशियों के अलावा किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा था।छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्रों में खासा उत्साह देखा गया। छात्र-छात्राएं अपने समर्थित प्रत्याशियों के साथ नारेबाजी करते हुए नामांकन स्थल पर पहुंचे। इस बार चुनाव में दो प्रमुख छात्र संगठन एनएसयूआई, एबीवीपी, एमएस ग्रुप व जौनपुर ग्रुप भी मैदान में है। एबीवीपी के नामांकन के दौरान एनएसयूआई ने कुछ प्रत्याशियों के दस्तावेजों को लेकर विरोध जताया और जमकर हंगामा किया। यह भी पढ़ें- नामांकन में दिखा छात्र संगठनों का शक्ति प्रदर्शन आरोपों के चलते ए...