देहरादून, अक्टूबर 22 -- Dehradun News: देहरादून। प्रमुख संवाददाता मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शहर के छह स्थानों पर निर्माण सील किए। हरभजवाला में अशरफ अली की ओर से बिना अनुमति बनाई जा रही छह दुकानों को सील किया गया। मेहुवाला माफी क्षेत्र में शाहिद राव के दो अलग-अलग निर्माण और फईयाज राव के एक निर्माण को सील किया गया। वहीं, चंद्रमणी रोड स्थित पूजा विहार के निकट ललित कश्यप और राजपुर रोड पर साई मंदिर के पास अमित गर्ग के निर्माण के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। एमडीडीए का कहना है कि बिना स्वीकृत मानचित्र निर्माण और आवासीय क्षेत्रों में नियमों के विपरीत व्यावसायिक गतिविधियों के लिए भवन बनाने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि देहरादून में सुनियोजित विकास...