देहरादून, अगस्त 3 -- Dehradun News: देहरादून,वरिष्ठ संवाददाता। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) मुख्यालय में सोमवार को आयोजित समाधान दिवस में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे करीब 15 लोगों ने अपनी शिकायतें और सुझाव अधिकारियों के समक्ष रखे। इनमें अवैध निर्माण, भवन मानचित्र, सड़क, जल निकासी, विकास कार्य, भूमि संबंधी विवाद और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े मामले प्रमुख रहे।समाधान दिवस में सचिव मोहन सिंह बर्निया, संयुक्त सचिव गौरव चटवाल, क्षेत्रीय अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और अवर अभियंता सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। कई मामलों में मौके पर ही निस्तारण की प्रक्रिया शुरू कराई गई, जबकि अन्य मामलों में तय समयसीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य लोगों को एक ...