देहरादून, जुलाई 18 -- Dehradun News: देहरादून,वरिष्ठ संवाददाता। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए शनिवार को जीएमएस रोड स्थित व्योमप्रस्थ कॉलोनी और धारकोट रोड, कंडोगल में दो निर्माणों को सील कर दिया। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने samast सेक्टरों के अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

अवैध निर्माण पर कार्रवाई प्रवर्तन टीम ने व्योमप्रस्थ कॉलोनी में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत किए जा रहे बहुमंजिला निर्माण पर कार्रवाई की, जबकि कंडोगल में बिना मानचित्र स्वीकृति के किए जा रहे व्यवसायिक निर्माण को सील कर दिया। एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि अवैध निर्माण और अनाधिकृत प्लॉटिंग पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी। सचिव मोहन सिंह बर्निया ने लोगों से अपील ...