देहरादून, अगस्त 22 -- Dehradun News: ​देहरादून। प्रमुख संवाददाता एमकेपी कॉलेज की नवनिर्वाचित पूर्व छात्रा परिषद की ओर से शनिवार को कालेज में तीज उत्सव का आयोजन किया गया।​जिसमें रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। 55 वर्ष से कम और 55 वर्ष से अधिक आयु वर्गों में रैंप वॉक का आयोजन कर 'तीज क्वीन' का चयन किया गया। समारोह में कॉलेज की वर्ष 1967 की सबसे पुरानी पूर्व छात्रा प्रभा भामरी की विशेष उपस्थिति रही। वहीं कॉलेज की पूर्व छात्रा एवं सुप्रसिद्ध अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी ने व्यक्तिगत रूप से उपस्थित न हो पाने पर अपना शुभकामना संदेश भेजकर कॉलेज और परिषद के प्रति स्नेह व्यक्त किया।मंच सज्जा में देवयानी विश्नोई तथा साउंड व्यवस्था में सतीश एवं जितेंद्र सिंह क्षेत्री ने सहयोग किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में परिषद की अध्यक्षा पुष्पा भल्ला...