देहरादून, सितम्बर 20 -- Dehradun News: देहरादून। नगर निगम के वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ वरुण अग्रवाल ने केदारपुर स्थित एबीसी सेंटर और गौ सदन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दवा पंजिका और स्टॉक प्रविष्टियों में कुछ कमियां व विसंगतियां मिलीं। नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय के निर्देश पर वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी ने मौके पर पहुंचकर दवाइयों की स्टॉक बुक, औषधि पंजिका, अभिलेखों के रखरखाव और डिजिटल आंकड़ों की जांच की। एबीसी सेंटर की दवा पंजिका और स्टॉक प्रविष्टियों में कुछ कमियां व विसंगतियां पाए जाने पर अधिकारी ने संबंधित कर्मचारियों को अभिलेख तत्काल दुरुस्त करने और दवाइयों का पारदर्शी लेखा जोखा रखने के निर्देश दिए। गौ सदन में भारत पशुधन ऐप पर दर्ज पशुओं के आंकड़ों का सत्यापन किया गया। इसमें आंकड़े अद्यतन करने में शिथिलता मिली। खासकर मृत पशुओं क...