Dehradun News: एनडीए में सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के पांच छात्रों का चयन
देहरादून, अक्टूबर 10 -- Dehradun News: देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के पांच छात्रों ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की चयन प्रक्रिया में सफलता हासिल की है। 13 सितंबर 2026 को आयोजित परीक्षा के घोषित परिणाम में सिद्धांत नेगी, समर्थ, अंगद पथीदार, युवराज सिंह हाडा और क्षितिज का चयन हुआ है। छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। पांचों छात्र विद्यालय के विशेष विंग दून बलूनी डिफेंस एकेडमी के डे-बोर्डिंग कार्यक्रम के तहत पढ़ाई के साथ एनडीए की तैयारी कर रहे थे। प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम है। यह भी पढ़ें- यूपीएससी ने जारी किया एनडीए 2 का रिजल्ट, ऐसे करें चेक; जानें आगे क्या होगा
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.